Home > देश विदेश ,
चोरी-छिपे चीन ने कराची में तैनात की परमाणु पनडुब्बियां, सामने आईं तस्वीरें...

पाकिस्तान और चीन के बीच बढ़ते सैन्य संबंधों की ताजा तस्वीर सामने आई है। सैटेलाइट तस्वीर में दिख रहा है कि कराची के बंदरगाह पर दो चीनी पनडुब्बियां तैनात हैं। इनमें से एक पनडुब्बी परमाणु हथियारों से लैस है।

ये पनडुब्बियां पिछले साल मई में कराची में तैनात देखी गईं, लेकिन तस्वीरें अब सामने आई हैं। तस्वीर से ऐसा माना जा रहा है कि चीन भारत की युद्ध नीति और ताकत को आंकने के लिए बेहद करीब से नजर रख रहा है। भारत के लिए चिंता की बात ये है कि हिंद महासागर में मौजूद इन चीनी पनडुब्बियों के बारे में भारत को भनक तक नहीं लगी।

हालांकि, 2014 में कोलंबो और 2015 में भी कराची में चीनी पनडुब्बियां तैनात की गई थीं। बताया जा रहा है कि ये परमाणुशक्ति-चालित पनडुब्बियां हैं जिनमें असीमित दूरी तक काम करने की क्षमता होती है वो भी बार-बार ईंधन भरे बिना। यही कारण है कि ये पनडुब्बियां ज्यादा देर तक पानी में रह कर दुश्मन पर नजर रख सकती हैं। ऐसे में इन्हें तलाशना बेहद कठिन हो जाता है।

Share This News :