Home > देश विदेश ,
भ्रष्टाचार के मामले में इजराइल के पीएम से पूछताछ

पुलिस ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भ्रष्टाचार के एक मामले में जारी जांच के तहत गुरुवार को दूसरी बार पूछताछ की। नेतन्याहू से पूछताछ यह पता लगाने के लिए की गई कि क्या उन्होंने अपने संपन्न समर्थकों से अवैध रूप से उपहार स्वीकार किए थे या नहीं। मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है।

हालांकि, पुलिस और नेतन्याहू के कार्यालय ने इन रिपोर्टों पर टिप्पणी करने से इनकार किया। विभिन्न इजराइली मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि जांचकर्ता पूछताछ के दूसरे दौर के लिए गुरुवार दोपहर को यरूशलम में नेतन्याहू के आवास पर पहुंचे।

Share This News :