Homeअपना शहर ,
महामहिम राष्ट्रपति आगमन से पूर्व तैयारियां करें पूर्ण: निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी

निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज विभागीय कार्यो की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों से प्रगतिरत कार्यो की जानकारी ली तथा आगामी 3 अक्टूबर 2016 को महामहिम राष्ट्रपति के ग्वालियर प्रवास के दौरान निर्धारित किए गए रुट पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर आयुक्त श्री संदीप माकिन, श्री अभय राजनगांवकर, सहित सभी सीसीओ, क्लस्टर अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम के प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने महामहिम राष्ट्रपति जी के नगर आगमन को लेकर निर्धारित रुट पर स्वास्थ्य अधिकारी साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करें, नोडल अधिकारी डाॅ प्रदीप श्रीवास्तव आवारा मवेशियों को पकडने एवं झाडी इत्यादि काटने की कार्यवाही पूर्ण करें तथा श्री एपीएस भदौरिया पेंचवर्क का कार्य पूर्ण करें एवं मुख्य मार्गों में विद्युत व्यवस्था का कार्य श्री देवीसिंह राठौर पूर्ण करें वहीं 25 सितंबर तक सभी मुख्य मार्गों में पर लाइट की व्यवस्था पूर्ण करें।
बैठक में निगमायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए की जा रही कार्यवाही को लेकर प्रति सोमवार को प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके साथ ही सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्र में रैन बसेरों का नियमित निरीक्षण करें तथा साफ सफाई एवं बिस्तरों इत्यादि की स्थिति को देखें। इसके साथ ही यदि रैन बसेरों में कोई कार्य होना है तो एनयूएलएम के माध्यम से कराया जाए। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी यह सुनिश्चित करें कि 30 सितंबर से पूर्व सभी क्षेत्रीय कार्यालयों पर अखबार पढने के लिए टेबिल इत्यादि की व्यवस्था पूर्ण कर लें।
बैठक में सडकों की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने तीनों मुख्य समन्वयक अधिकारियों को निर्देश दिए कि गारंटी पीरियड वाली सडकों का कार्य हर हाल में 25 सितंबर 2016 तक पूर्ण कर लें अन्यथा संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही करें। इसके साथ ही तीनों सीसीओ यह सुनिश्चित करें कि जिन निर्माण कार्यों के कार्यादेश जारी हो चुके हैं वह कार्य समयसीमा में पूर्ण हो जाएं। वहीं व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण की धीमी गति को लेकर सीसीओं श्री प्रदीप चतुर्वेदी पर नाराजगी व्यक्त की।
बैठक में नामांतरण को लेकर चर्चा करते हुए निगमायुक्त श्री द्विवेदी ने निर्देश दिए कि 1 सितंबर तक जो प्रकरण आ चुके हैं उनका निराकरण 30 सितंबर तक करना सुनिश्चत करें।
बैठक में निगमायुक्त ने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन होटल, रेस्टोरेन्ट, केन्टीन, हाॅस्टल एवं भोजनालयों को खाद्य कचरे को कम्पोज्ड करने के लिये नोटिस जारी किया गया था तथा जिनकी समय सीमा पूर्ण हो चुकी है उन्हें 7 दिवस का अंतिम सूचना पत्र जारी करें, यदि इसके बाद भी वह खाद्य कचरा कम्पोस्टिंग संयंत्र नहीं लगाते हैं तो उनके खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही करें। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि निगम के अमले द्वारा मलबे के ढेर उठाने का कार्य किया जा रहा है अमले द्वारा जिस निजी भूमि से मलबा उठाया जा रहा है उनसे जुर्माना भी वसूल किया जाए।
बैठक में निगमायुक्त श्री द्विवेदी ने क्लस्टर अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्य मार्गों के सभी डिवाइडरों की पुताई का कार्य पूर्ण कराया जाए। इस पर क्लस्टर अधिकारी श्री सुरेन्द्र जैन ने बताया कि डीडी माॅल से तानसेन नगर तक डिवाइडर के पुताई का कार्य शीघ्र प्रारंभ करा दिया जाएगा।

Share This News :