Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
'प्रभु' की रेल में अब सारे टेंडर होंगे ऑनलाइन

नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विपक्ष लगातार हमले बोल रहा है। लेकिन नोटबंदी के फैसले पर पहली बार रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मोदी के नोटबंदी के फैसले को कालेधन के खिलाफ एक निर्णायक कदम बताते हुए इसके फायदे भी बताए।

प्रभु ने अपने महकमे पर कहा कि रेलवे के सारे टेंडर ऑनलाइन होंगे। रेलवे का 90 फीसदी फ्रेट कलेक्शन ऑनलाइन होगा। हम करीब 75 फीसदी रिजर्व सीट ऑनलाइन कराने की कोशिश कर रहे हैं। इंटिग्रेटेड फ्रेमवर्क बनेगा। जिसके भीतर सारी चीजों को लाने का प्रयास किया जाएगा।

प्रभु ने कहा कि पीएम ने काले धन के खिलाफ एक अहम लड़ाई का निर्णय लिया। 8 नवंबर का निर्णय देश के इतिहास में एक जरूरी कदम था। इस बड़े कदम को लेकर अन्य बराबर कदम उठाए जा रहे हैं। ये निर्णय एक नई व्यवस्था को लेकर आएगा। इससे बैंक में कामकाज को लेकर एक नई व्यवस्था बनेगी, इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ेगा। लोगों में बचत की भावना बढ़ेगी। चीन और अन्य देशों की तरह भारत भी हाई सेविंग के रास्ते पर है। पीएम का ये कदम सराहनीय है। आपको अगले कुछ सालों में एक अलग तरह का भारत दिखेगा।

Share This News :