Home > देश विदेश ,
कपल के हंगामे के चलते वापस एयरपोर्ट लौटी फ्लाइट

लॉस एंजेलिस जाने वाली डेल्टा एयर लाइंस फ्लाइट में हुई अफरातफरी की वजह से पायलट को मजबूरन प्लेन को वापस मिनेपोलिस स्थित सेंट पॉल इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाना पड़ा। शुक्रवार को एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाइट ने शाम 6 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरी थी लेकिन इसे 7 बजकर 35 मिनट पर फ्लाइट में मौजूद एक कपल के हंगामे की वजह से वापस लौटना पड़ा।

खबरों के मुताबिक फ्लाइट क्रू द्वारा दिए गए निर्देश को कपल ने मानने से इनकार कर दिया और साथ ही बुरा व्यवहार भी करते रहे। कपल की इस हरकत से परेशान होकर एयरपोर्ट पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और एफबीआई ने उनसे पूछताछ की।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजलिस की 35 वर्षीय ब्लेक एडम फ्लीसिग को प्लेन में गलत व्यवहार करने और झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया जबकि 36 वर्षीय महिला एना क्रिस्टिनी कूसमन को भी बुरा व्यवहार और पुलिस के काम में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

जेल रोसटर के मुताबिक, जहां एडम फ्लीसिग को गुरूवार देर रात तक रिहा कर दिया गया, वहीं क्रिस्टिनी कूसमन को हेनेपिन कंट्री जेल ले जाया गया और USD 78 के बेल के तहत, शुक्रवार को उसे भी रिहा कर दिया गया। 13 जनवरी को कोर्ट में दुराचार के चार्ज पर इनकी सुनवाई है।

डेल्टा के एक बयान में कहा गया कि, थोड़ी देर पहले टेकऑफ हुई फ्लाइट को मिनेपोलिस में वापस लैंड कराना पड़ा क्योंकि दो यात्री ने क्रू मेंबर के निर्देशों को मानने से मना कर दिया। उन्होंने केबिन में बुरा व्यवहार और हंगामा किया और हमारे लिए यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा अहम है।

Share This News :