Home > देश विदेश ,
भारत के खिलाफ साजिश रच रहा हाफिज सईद, आईएसआईएस से मांगी मदद!

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सरगना हाफिज सईद हिंदुस्तान के खिलाफ खतरनाक साजिश रच रहा है। इसके लिए वो खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) से हाथ मिला रहा है। आईएसआईएस को अपने आतंकी नेटवर्क से जोड़ने के लिए हाफिज सईद का दूसरा संगठन सीरिया में सक्रिय है।

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, हाफिज का संगठन फ़लाह-ए-इंसानियत सीरिया में मानवीय सहायता के काम में जुटा है। लेकिन आशंका जताई है कि मदद के बहाने हाफिज सीरिया में सक्रिय आईएसआईएस के आतंकियों से संपर्क बना रहा है। फ़लाह-ए-इंसानियत की आड़ लेकर हाफ़िज़ लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी नेटवर्क चलाता है।

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक हाफिज आईएसआईएस की मदद से भारत में आतंकी हमले की साज़िश रच सकता है। बता दें, भारतीय फ़ौज की आक्रामक पलटवार ने लश्कर और जैश जैसे आतंकी संगठनों को कमज़ोर कर दिया है। ऐसे में हाफिज सईद भारत को दहलाने के लिए आईएसआईएस से मदद मांग रहा है।

Share This News :