Home > देश विदेश ,
भटकल की फांसी पर ओवैसी का सवाल, एनआईए इतनी तेजी दूसरे केस में क्यों नहीं दिखाती?

एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में हुए धमाके में कोर्ट का फैसला आने पर सवाल उठाया है कि इतनी ही तेजी से मक्का-मस्जिद ब्लास्ट, समझौता ब्लास्ट या बाबरी मस्जिद केस की सुनवाई क्यों नहीं की जाती। ओवैसी ने कहा कि एनआईए ने जिस तेजी से 2013 में दिलसुख नगर में हुए धमाके की जांच प्रक्रिया पूरी की, उतनी ही तेजी दूसरे केस में क्यों नहीं करती।

ओवैसी ने कहा कि दिलसुख नगर ब्लास्ट में जिस तरह से अधिकारियों ने दिलचस्पी दिखाई, उससे तीन साल में रिजल्ट आ गया। हम ये बोल रहे हैं कि मक्का-मस्जिद ब्लास्ट या मालेगांव ब्लास्ट में एऩआईए क्यों नहीं दिलचस्पी दिखा रहा है। आखिर मरने वाले सभी हिंदुस्तानी हैं। स्वामी असीमानंद को बेल होने पर एनआईए अपील नहीं करता। 1992 में बाबरी मस्जिद मामले में अब तक केस चल रहा है। गौरतलब है कि हैदराबाद धमाके में सोमवार को ही कोर्ट ने यासीन भटकल समेत पांच लोगों को फांसी की सजा सुनाई थी।

Share This News :