Home > अपना शहर ,
कार का एक्सीडेंट, 2 की मौत:ग्वालियर से इंदौर जा रही तेज रफ्तार कार ने राहगीर को रौंदा, फिर बेकाबू होकर कंटेनर से टकराई; दो BJP कार्यकर्ता भी घायल

ग्वालियर से इंदौर जा रही एक तेज रफ्तार कार राजगढ़ में एक राहगीर को रौंदते हुए कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा पचोर सारंगपुर के बीच आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर सरेड़ी गांव के पास हुआ। वाहन में कुल चार लोग सवार थे। दुर्घटना ग्रस्त वाहन ग्वालियर के गोपीलाल वर्मा का बताया जा रहा है।  हादसे में कार सवार दो BJP कार्यकर्ता घायल भी हो गए हैं।

राजगढ़ के सरेड़ी गांव के कन्हैयालाल सुबह घर से खेत के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन (एमपी- 07-सी डी-8618) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक कंटेनर में घुस गया, जिसमें कार चला रहे प्रताप सिंह की मौत हो गई। हादसे में कार सवार सन्नी नाहर और सूरज गुप्ता को पैरों में चोट लगी है जबकि एक अन्य सवार पूरी तरह सुरक्षित है। सन्नी नाहर और सूरज गुप्ता BJP के कार्यकर्ता हैं।

Share This News :