Homeप्रमुख खबरे,
मुलायम ने दिया सुलह का फॉर्मूला- प्रजापति बनेंगे मंत्री, टिकट बंटवारे में अखिलेश का भी होगा दखल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पर इस वक्त पूरे देश की नजर है. अखिलेश यादव मुलायम से मिले. मुलाकात के बाद सुलह का फॉर्मूला सामने आया. ये तय हो गया कि शिवपाल यादव प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे लेकिन टिकट बंटवारे में अखिलेश का भी दखल होगा. अखिलेश मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए गए मंत्रियों की वापसी होगी. इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कह दिया था कि वह सभी पद और विभाग छोड़ने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि टिकट पर फैसले का अधिकार मेरे पास रहे.

Share This News :