Homeदेश विदेश ,
तीन माह के हिसाब से हर परिवार को खाते में दिए जाएं 10 हजार

पिछली सरकार में वित्त मंत्री और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक तरूण भनोत ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कोरोना संक्रमणकाल में हर परिवार की मदद करने की मांग की है। जबलपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों के परिवारों के लिए 10 हजार की राहत राशि वितरित करने की मांग को उठाया गया है। जिससे संक्रमण काल से सभी वर्ग विशेष के लोग उबर सके और जीवन यापन आसानी से कर सकें। शनिवार को कलेक्टर भरत यादव से भी श्री भनोत मिले और उन्हें शासन स्तर पर यह मांग प्रेषित करने पत्र सौंपा गया।

 

हर स्तर पर मिलेगा लाभ :

 

- श्री भनोत ने अपने मांग पत्र में लिखा है कि जिस तरह 1997 में जबलपुर में भूकंप आपदा के दौरान जिले के सभी परिवारों को 3-3 हजार रुपए दिए गए थे, उसी तर्ज पर कोरोना आपदाकाल में भी प्रत्येक परिवार को 10 हजार रूपये दिए जाने चाहिए। जो परिवार संपन्न है और वह यह राशि नहीं लेना चाहते तो उसका उपयोग गरीब,निराश्रित व मध्यमवर्गीय परिवारों को ही मिलेगा।

 

- यह सहायता राशि जारी करने से पहले यह नहीं देखा जाना चाहिए कि कौन सा परिवार किस वर्ग विशेष का है। सहायता मिलने पर सभी लोग अपनी जरूरत के मुताबिक राशन के अलावा अन्य जरूरतों को भी पूरा कर सकेंगे। यह राशि बाजार में भी वापस आएगी और टैक्स के माध्यम से सरकार को भी अपना हिस्सा मिलेगा।

 

बजट की उपलब्धता बना सकते :

 

- श्री भनोत ने यह भी कहा कि सरकार के खजाने में बजट की उपलब्धता करने के कई तरीके होते हैं। कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया और इसी तरह के कई बड़े निर्णय लिए थे,जिनका लाभ प्रदेश की जनता को मिला। वर्तमान सरकार भी अपने प्रयास दिखाए और 10 हजार रुपये प्रत्येक परिवार को दिए जा सकते हैं। हालांकि जिला प्रशासन के स्तर से भी पूर्व वित्त मंत्री की मांग को अब शासन तक भेजा जाएगा।

Share This News :