Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
किसान इस धरती पर भगवान, खेती को लाभ का धंधा बनाऊंगा : सीएम

उज्जैन। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार सुबह नाराखेड़ा स्टेडियम में दो दिवसीय किसान महासम्मेलन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने किसानों को प्रमाणपत्र का वितरण भी किया। सीएम ने कहा कि इस धरती पर असली भगवान किसान हैं। किसान खेती छोड़ दे तो दुनिया छूट जाएगी। उन्होंने कहा कि मैंने खेतों में पानी देने का काम किया है, इसलिए किसानों की परेशानी जानता हूं। खेती को फायदे का धंधा बनाने का सपना था। महाकाल की धरती से कहता हूं, खेती को लाभ का धंधा बनाऊंगा। आजादी के पहले और बाद में खेती की सिंचाई साढ़े सात लाख हेक्टेयर और अब 40 लाख हेक्टेयर हो रही है।

सभा में करीब 40 हजार किसान, ग्रामीण और आमजन उपस्थित रहे। सीएम ने कहा‍ कि मैं हर कठिन परिस्थिति में प्रदेश के अन्नदाता के साथ खड़ा हूं। प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 4416 करोड़ राशि आज वितरित की जायेगी, जिससे प्रदेश के लाखों किसान भाई लाभान्वित होंगे। किसानों को संकट से उबारने वाली फसल बीमा योजना बनाने के लिए पीएम प्रति प्रदेश के किसानों की ओर से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा किसानों के जीवन में प्रसन्नता लाना मेरे जीवन का प्रमुख उद्देश्य है। पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर यह वितरण शनिवार को हो रहा है।

Share This News :