Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
भाजपा कार्यकर्ताओं को थप्पड़ मारने वाली अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी पार्टी

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में सीएए के समर्थन में आयोजित रैली में दो वरिष्ठ महिला प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बीजेपी कार्यकर्ताओं को थप्पड़ मारे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। इन अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में बीजेपी नेता बुधवार को वहां जाएंगे।

गौरतलब है कि राजगढ़ की जिलाधिकारी निधि निवेदिता और उप जिलाधिकारी प्रिया वर्मा ने जिले के ब्यावरा में रविवार को सीएए के समर्थन में धारा 144 के बाद भी रैली निकालने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं को कथित रूप से चांटे मारे थे। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ है।

प्रदेश में शासन-प्रशासन द्वारा कांग्रेस सरकार की चाटुकारिता के नये आयाम गढ़े जा रहे हैं!

सरकार के तुग़लकी फरमानों पर अमल में कौन रेस में पहले आता है, इसकी होड़ लगी है!

Share This News :