Homeराज्यो से ,slider news,
रेल राज्य मंत्री ग्वालियर आये , हुआ स्वागत

ग्वालियर। केन्द्रीय रेल और संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा की ग्वालियर आगमन पर आगवानी मुरैना सांसद अनूप मिश्रा सहित भाजपा नेताओं व अधिकारियों ने की।  à¤°à¥‡à¤²à¤µà¥‡ की ओर से झांसी मंडल के डीआरएम एके मिश्रा, व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य अधिकारी दुर्गेश दुबे, क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा, स्टेशन प्रबंधक पीपी चौबे, रेल सलाहकार समिति सदस्य विनय अग्रवाल, बीएसएनएल की ओर से जोनल मैनेजर पंकज गुप्ता, जीएम महेन्द्र सिंह धाकड़, प्रमोद बित्थरिया आदि ने की। 
रेल राज्य मंत्री नई दिल्ली से तिरूअनंतपुरम जाने वाली केरला एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचे थे। ट्रेन में उनका आर ए सैलून अलग से लगाया गया था। ट्रेन पौन घंटा बिलंब से ग्वालियर पहुंची। स्टेशन पर रेल और संचार राज्य मंत्री की अगवानी रेल और संचार (बीएसएनएल)के विभागीय अधिकारियों के अलावा भाजपा नेताओं ने की। 
स्टेशन पर मुरैना-श्योपुर के सांसद अनूप मिश्रा, के अलावा जिला भाजपा अध्यक्ष देवेश शर्मा, सहित कमल माखीजानी,शरद गौतम, यशवीर शर्मा, सुमन शर्मा, उदय अग्रवाल, बूजेन्द्र सिंह जादौन लालजी, सभापति राकेश माहौर, नीरूसिंह ज्ञानी, राजू सेंगर, निर्दोष शर्मा, विनय जैन, व्यंजना मिश्रा, अर्पणा पाटिल, नीरज शर्मा, दीपक शर्मा, आदि भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सभी ने केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री को पुष्प मालाएं पहनाई । 

Share This News :