Homeराज्यो से ,slider news,
कोहरा: 2 ट्रेनें रद्द और 94 लेट, 2-3 दिनों तक रहेंगे ऐसे हालात

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहने के कारण दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और 94 अन्य ट्रेनें देरी से चल रही हैं, वहीं 112 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक दिल्ली में कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ विमानों की आवाजाही में विलंब को छोड़कर शेष परिचालन सामान्य रहा। कोहरे के चलते छह अंतरराष्ट्रीय और सात घरेलू फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी। वहीं एक घरेलू उड़ान को कोहरे के चलते रद्द कर दिया गया।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कम दश्यता के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई। उन्होंने बताया, घने कोहरे के कारण दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और 94 अन्य ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं 16 अन्य ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

दिल्ली में सुबह 10 बजे भी कोहरा छाया हुआ है। आटर रिंग रोड पर दृश्यता 400 मीटर तक है। कोहरे के कारण यातायात धीमा है। दिल्ली में कई जगहों पर दृश्यता निम्नतम स्तर पर पहुंच गई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, नार्थ इंडिया में अगले 2 से 3 दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा।

Share This News :