Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
जल-संसाधन मंत्री डॉ. मिश्रा से जलाशयों के निर्माण के लिए मिले चांचौड़ा क्षेत्र के किसान

भोपाल :  à¤œà¤¨à¤¸à¤‚पर्क, जल-संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से आज चांचौड़ा क्षेत्र की विधायक सुश्री ममता मीना के नेतृत्व में किसान प्रतिनिधियों ने भेंट की। प्रतिनिधि-मंडल ने विधानसभा स्थित कक्ष में मंत्री डॉ. मिश्रा से मुलाकात कर नवीन तालाब निर्माण कार्य स्वीकृत करने का आग्रह किया। प्रतिनिधियों ने कहा कि इससे चांचौड़ा क्षेत्र में किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने विधायक सुश्री मीना और प्रतिनिधि-मंडल की जागरूकता की सराहना करते हुए कहा कि जल-संसाधन विभाग किसानों के लिए तालाब निर्माण के सभी आवश्यक कार्यों के लिए जरूरी प्रक्रिया पूर्ण करने पर ध्यान देगा। प्रतिनिधि-मंडल ने उन ग्रामों की सूची भी उपलब्ध करवाई, जहाँ तालाब बनाये जाना आवश्यक है।

Share This News :