Homeअपना शहर ,खास खबरे,
और जब वरूण गांधी ने एयरपोर्ट अधिकारी की ली क्लास ......

भाजपा सांसद एवं पुस्तक का लेखन कर रहे वरूण गांधी ने आज ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल के अधिकारी अंसारी की इसलिये क्लास ले डाली क्योंकि वहां के सामान्य शौचालय में लगे नलों से लगातार पानी टपक रहा था। वरूण गांधी जब लघुशंका के लिये वीआईपी शौचालय छोड सामान्य शौचालय में पहुंचे तो वहां के नलों से पानी टपकता देख नाराज हुए वहीं शौचालय से बाहर आने के बाद उन्होने एयरपोर्ट अधिकारी अंसारी को बुलवाया और उनकी नलों से पानी टपकने को लेकर क्लास ले डाली। 

सांसद वरूण गांधी ने एयरपोर्ट अधिकारी अंसारी से कहा कि इस क्षेत्र में पानी की कमी है और आप नलों की लीक होने से पानी को बर्बाद कर रहे हैं। इस पर एयरपोर्ट  à¤•े अधिकारी ने सांसद वरूण गांधी से इन नलों को ठीक कराने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि ग्वालियर में जहां जनप्रतिनिधि स्मार्ट सिटी से लेकर स्मार्ट होने की बात कहते हैं वहीं एयरपोर्ट के अधिकारी सरकार की योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। क्योंकि एयरपोर्ट पर वीआईपी ही आते हैं और वह सामान्य शौचालयों का उपयोग ही नहीं करते । आज जब सांसद वरूण गांधी ने सामान्य शौचालय का उपयोग किया तो एयरपोर्ट अधिकारियों की पोल खुल गई। 

Share This News :