Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री को अपने बीच पाकर प्रफुल्लित हुए बच्चे

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ठंडी सड़क पर स्कूली बच्चों द्वारा लगाये गए बाल मेले में पहुंचे। स्कूली बच्चे अपने बीच मंत्री को पाकर प्रफुल्तित हो गए बच्चों ने विभिन्न प्रकार की स्टॉले लगाई थी जिनमें विभिन्न प्रकार के खेलों के अलावा खाने-पीने की डिसे थी। जनसम्पर्क मंत्री प्रत्येक स्टॉल पर गए उन्होंने बच्चों द्वारा अपनी-अपनी स्टॉल में लगाए गए फन गेम के संबंध में बच्चों से बातचीत की और उनका उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का आयोजन चेतन पब्लिक स्कूल, क्रिश कॉन्वेन्ट स्कूल, सीताराम आश्रम स्कूल द्वारा किया गया था। इस दौरान आयोजकगण मोहन दांगी, प्रशांत दांगी व सोनल अग्रवाल ने जनसम्पर्क मंत्री एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। 

Share This News :