Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा से प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट

भोपाल : à¤œà¤¨à¤¸à¤‚पर्क, जल संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से आज युवा पत्रकार संघ, भोपाल के प्रतिनिधि-मण्डल ने भेंट की। प्रतिनिधि-मण्डल में अध्यक्ष श्री दिनेश शुक्ल, सचिव श्री प्रवेश गौतम, उपाध्यक्ष श्री सुमित शर्मा, प्रचार सचिव श्री राजेन्द्र सिंह जादौन और श्री ब्रजेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

जनसंपर्क मंत्री से मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ की उज्जैन संभाग इकाई के पदाधिकारियों ने भेंट की। पत्रकार संघ ने जनसंपर्क मंत्री को मध्यप्रदेश की प्रगति और सिंहस्थ महापर्व के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सम्मान पत्र भेंट किया। पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अतुल पाठक, संघ के उज्जैन संभाग के अध्यक्ष श्री दीपक जैन, श्री प्रियेश कोठारी, रतलाम इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share This News :