Homeअपना शहर ,खास खबरे,
पूर्व मंत्री पवैया को दिल्ली के उप प्रभारी की जिम्मेदारी

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) :भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी तेज कर दी है। इसी के तहत राज्यों में प्रभारियों की तैनाती का काम शुरू हो गया है। भाजपा ने तमिलनाडू, पांडिचेरी, अंडमान-निकोबार, कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर के लिए प्रभारी और उप प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। दिल्ली प्रदेश के प्रभारी की जिम्मेदारी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और उप प्रभारी की जिम्मेदारी जयभान सिंह पवैया को दी गई है। पवैया एमपी के पूर्व मंत्री है। उप प्रभारी बनने पर समर्थकों और भाजपा नेताओं उन्हें शुभकामनायें देते हुये हर्ष जताया है। 

Share This News :