Home > मनोरंजन ,खास खबरे,
पहले दिन केदारनाथ ने की इतने करोड़ की कमाई

अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित 'केदारनाथ' रिलीज हो गई है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान लीड रोल में हैं। इस फिल्म के जरिए सारा अली खान बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में सारा के काम की काफी तारीफ हो रही है और अब फिल्म के पहले दिन की कमाई की जानकारी भी सामने आ गई है। दरअसल, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में 7.25 करोड़ की कमाई कर ली है।

 

Share This News :