Homeमनोरंजन ,खास खबरे,
शाहरुख खान की जीरो का पहला गाना: ट्विटर पर लोग बोले- सबसे बेहतरीन

शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म जीरो का पहला सॉन्ग 'मेरे नाम तू' रिलीज हो गया है. गाने में अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गाने को पसंद करने वाले कुछ लोगों ने ट्विटर पर इसे साल का सबसे बेहतरीन गाना करार दिया है.

शाहरुख सॉन्ग में अनुष्का को अपने प्यार से हंसाते नजर आ रहे हैं. गाने में किंग खान रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं. वहीं अनुष्का शर्मा भी बेहद खुश नजर आ रही हैं. इसमें शाहरुख के जबरदस्त डायलॉग सुनने को मिले हैं.

इस सॉन्ग को अभय जोधपुरकर ने गाया है. इसके लिरिक्स इरशाद कामिल के हैं.

Share This News :