Homeप्रमुख खबरे,
राज्यस्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी का 3 दिवसीय आयोजन 24 सितम्बर से

राज्यस्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी का 3 दिवसीय आयोजन 24 सितम्बर से

प्रदेश के 957 प्रतिभागी भाग लेगे:

आयोजन तैयारियों को लेकर हुई बैठक में लिए गए कई निर्णय

राज्यस्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन इस बार ग्वालियर में किया जायेगा । यह आयोजन हमेशा भोपाल में होता रहा है । पहली बार ग्वालियर में हो रहे इस राज्यस्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी का तीन दिवसीय आयोजन 24 सितम्बर से 26 सितम्बर तक मेला ग्राउण्ड स्थित फैसिलिटेशन सेन्टर पर होगा । इस आयोजन में प्रदेश के 51 जिलों में लगभग 800 चयनित छात्र –छात्राए तथा 157 मार्गदर्शी शिक्षकों सहित कुल 957 प्रतिभागी भाग लेगे । बुधवार को मानसभागार में इस राज्यस्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई । बैठक में कई निर्णय लिए गए ।

      ग्वालियर संभाग के कमिश्नर श्री शिवनारायण रूपला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कलेक्टर डा. संजय गोयल संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्री शितांशु शुक्ला, अपर आयुक्त संदीप माकीन एडीशनल एस.एस.पी. आलोक कुमार सिंह जिला शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे ।

      बैठक को सम्बोधित करते हुए कमिश्नर श्री रूपला ने संयुक्त संचालक लोक शिक्षण को निर्देश दिए कि आने वाले विद्यार्थियों को सुरक्षित स्थान पर ठहराने, उनके भोजन, शुद्ध पेयजल, साफसफाई की उचित व्यवस्था रहे । जहां विद्यार्थी ठहरे वहां सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहे। जहां छात्राएँ रहे वहां महिला कास्टेबल की तैनाती रहे । ठहरने वाले स्थान पर टॉयलेट शौचालय की व्यवस्था रहे । वहां पर नियमित साफ सफाई रहे । पेयजल के लिए मिनरलवाटर की पर्याप्त व्यवस्था हो । ठहरने वाले स्थान पर फौविग मशीन से छिड़काव करा ले, इसके अलावा आँल आऊट, कछुआ छाप अगरबती भी पर्याप्त दी जाये । प्रदर्शनी स्थान फैसिलिटेशन सेन्टर हाँल पर एम्बुलेंन्स की व्यवस्था की जाये। ठहरने वाले स्थानों पर दवाईयों की किट भी रखी जाये । इसमें सभी आवश्यक खाँसी, जुकाम व बुखार आदि की दवाईयाँ रखी जाये ।

      भोजन व्यवस्था पर निर्णय लेते हुए संयुक्त संचालक श्री शुक्ला को निर्देश दिये कि नाश्ता और डिनर के लिए भोजन बच्चों के ठहरने वाले स्थानों पर ही तैयार कराया जाये । दोपहर का लंच बनाने की व्यवस्था प्रदर्शनी स्थल फैसिलिटेशन हाँल परिसर में ही रहे । कलेक्टर डा. संजय गोयल ने आने वाले सभी छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति विशेष तौर पर रात्रि में उपस्थिति अनिवार्य रूप से ली जाये । प्रदर्शनी स्थल पर चार सी.सी.टी.व्ही कैमरा लगाये जाये । स्थल पर नियमित विधुत प्रवाह बना रहे, इसके लिए फैसिलिटेशन हाँल को जनरेटर की सुविधा से भी जोड़ा जाये । प्रदर्शनी स्थल पर फायर बिग्रेड की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये । प्रदर्शनी हाल को सजाने, मैनगेट पर सजावट कराने के भी निर्देश दिये ।

      बैठक में सफल आयोजन के लिए समितियों के गठन करने पर भी चर्चा की गई। इस में समग्र आयोजन समिति, प्रदर्शनी आयोजन समिति, प्रोजेक्ट माँडल डिस्प्ले समिति, निर्णायक मंडल (ज्यूरी) निर्धारण समिति, भोजन आवास समिति प्रचार प्रसार, वित्त एवं सामग्री उपलब्धता समिति बनाने का निर्णय लिया गया ।

Share This News :