Homeराज्यो से ,slider news,
बंगालः सुकना में सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 अधिकारियों की मौत

पश्चिम बंगाल के सुकना में बुधवार को सेना का चीता चॉपर क्रैश हो गया. इस हादसे में सेना के 3 अफसरों की मौत हो गई है. हादसा सुबह करीब 11.45 बजे हुए.

ये हेलिकॉप्टर आर्मी एविएशन कॉर्प का बताया जा रहा है, जो नियमित उड़ान के लिेए निकला था. अचानक क्रैश हुए इस चॉपर में पायलट समेत सेना के 3 अधिकारियों की मौत हो गई है.

दिए गए जांच के आदेश
हेलिकॉप्टर क्रैश में एक जेसीओ गंभीर रूप से घायल हुए हैं. फिलहाल हेलिकॉप्टर क्रैश होने की वजहों का पता नहीं चल सका है. हादसे के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

Share This News :