Home > देश विदेश ,
जम्मू: आर्मी कैंप में घुसे आत्मघाती हमलावर, मेजर और 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा सेक्टर में सेना के कैंप पर आतंकियों ने हमला किया है। ये हमला नगरोटा कंटोनमेंट एरिया में आज सुबह 5.40 बजे किया गया। आतंकी हमले में सेना को बड़ा नुकसान पहुंचा है। सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक मेजर और 2 जवान शहीद हो गए। इसके अलावा एक आतंकी भी ढेर हुआ है।  माना जा रहा है कि आतंकियों की संख्या 3 से 4 है और ये सेना की वर्दी में कैंप के अंदर घुसे। सेना के जवानों और आतंकियों के बीच अब भी मुठभेड़ जारी है। इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है।

इस आतंकी हमले में सेना के 3 जवान शहीद हो गए हैं।  à¤‡à¤¨à¤•े नाम हैं मेजर कुणाल , सिपाही रघुविंदर और सिपाही तरसेम। à¤®à¤‚गलवार सुबह करीब 5.40 बजे आतंकियों ने आर्मी यूनिट पर हमला कर दिया। आतंकियों ने आर्मी की टुकड़ी को निशाना बनाकर बम फेंका। इसमें दो जवान घायल हो गए। इस हमले के बाद आर्मी ने यहां 20 किमी इलाके को घेर लिया है। यहां के स्कूल, दुकानों को बंद करा दिया गया है। यह इलाका जम्मू-श्रीनगर हाईवे से सटा है, इसलिए सेना जल्द से जल्द एनकाउंटर खत्म करना चाहती है।

नगरोटा सेना की 16वीं पलटन का मुख्यालय है। सेना की स्पेशल टीम मौके पर पहुंच गई और हमले को देखते हुये जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को बंद कर दिया गया है। एहतियाती तौर पर जिला प्रशासन ने नगरोटा तहसील में सभी स्कूलों को बंद कर दिया है।

जम्मू के उपायुक्त सिमरनदीप सिंह ने बताया कि आतंकी हमले के मद्देनजर नगरोटा तहसील में सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है। जम्मू शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। à¤‡à¤¸à¤•े अलावा जम्मू में रामगढ़ में भी आतंकी हमला हुआ है जिसमें सेना का एक जवान जख्मी हुआ है। जवाब में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया।

Share This News :