Home > देश विदेश ,
पूर्व मंत्री पर हमले की कोशिश, फायरिंग में एक की मौत

श्रीलंका में व्याप्त राजनीतिक संकट रविवार को हिंसक हो गया। विक्रमसिंघे सरकार में पेट्रोलियम मंत्री रहे अर्जुन रणतुंगा जब सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की इमारत में स्थित अपने दफ्तर पहुंचे तो कुछ लोगों के समूह ने उनका विरोध कर दिया।

नवनियुक्त प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे समर्थक इन लोगों ने रणतुंगा से कार्यालय से बाहर निकलने को कहा और नारेबाजी करने लगे।

इसी दौरान मचे बवाल ने कुछ लोगों ने क्रिकेट से राजनीति में आए रणतुंगा पर हमला करने की भी कोशिश की। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार रणतुंगा को कार्यालय में ही बंधक बनाने की कोशिश की गई।

मौके पर मौजूद रणतुंगा के सुरक्षाकर्मियों ने हालात काबू में करने के लिए फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग में विरोध व्यक्त कर रहे एक आदमी के मारे जाने और दो के घायल होने की खबर है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार फायरिंग करने वाले दो सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share This News :