Home > देश विदेश ,
राकेश सिंह ने कहा भाजपा में चेहरा नहीं जीतने वालों को ही चुनाव का टिकट देंगे ,9 अक्टूबर को ग्वालियर में अमित शाह

जबलपुर। à¤­à¤¾à¤°à¤¤à¥€à¤¯ जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर साफ किया कि जीतने वाले उम्मीदवार पर ही पार्टी दांव लगाएगी। इसमें चेहरे को तवज्जो नहीं होगी। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 6 अक्टूबर से शुरू हो रहे महाजनसंपर्क अभियान की जानकारी दी। कहा कि प्रदेश में चुनाव प्रचार का ये आगाज होगा। इसके संभागवार अमित शाह समीक्षा बैठक करेंगे। उन्होंने कांग्रेस को बैसाखी के बल पर चुनाव जीतने वाली पार्टी बताया।भाजपा के संभागीय कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने पत्रकारवार्ता कर बताया कि 6 अक्टूबर को इंदौर के राजवाड़ा से महाजनसंपर्क अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रारंभ करेंगे। इसी दिन इंदौर-उज्जैन के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद 9 अक्टूबर को ग्वालियर -चंबल, 14 अक्टूबर को भोपाल-सागर और 15 अक्टूबर को जबलपुर में रीवा और शहडोल के कार्यकताओं का सम्मलेन करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल मौजूद रहेंगे। इस बीच प्रदेशभर में हर कार्यकर्ता एक-एक मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क प्रदेश भर में करेंगे। à¤•ांग्रेस के चुनाव अभियान पर राकेश सिंह ने कहा कि शिवराज के बेमिसाल काम के आगे कांग्रेस को जनता नकार रही है। कांग्रेस अध्यक्ष बने कमलनाथ को कांग्रेस ने चार बैसाखी दी। फिर महागठबंधन बनाकर बैसाखी में चुनाव जीतने की तैयारी की। अब कांग्रेस भाजपा के बागियों की बैसाखी के सहारे सत्ता में आने के सपने देख रही है। 

Share This News :