Home > देश विदेश ,
विजय की आस लिए राम के बाद 'राजा' के दरबार में आ रहे राहुल

 à¤šà¤¿à¤¤à¥à¤°à¤•ूट में राम दरबार में शीश नवाने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी विधानसभा चुनाव में जीत की आस लिए राजाधिराज बाबा महाकाल की नगरी में आने वाले हैं। 15 अक्टूबर को राहुल का उज्जैन दौरा है।

एट्रोसिटी एक्ट से बने राजनीतिक समीकरणों से पहले से ही खुश कांग्रेस में अब राहुल के चुनावी दौरे को लेकर खासा उत्साह है। पार्टी सूत्र बता रहे हैं कि राहुल महाकाल मंदिर, शक्तिपीठ हरिसिद्धि माता मंदिर में दर्शन के साथ शहर के कुछ चुनिंदा अखाड़ों में संतों से भी भेंट कर उनका आशीर्वाद लेंगे। स्पष्ट है कि कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी पर लगी उस छाप को मिटाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं, जिसका फायदा अब तक भाजपा को मिलता रहा है। राहुल के दौरे से पहले ही उज्जैन के अलावा पूरे सूबे में सियासी हलचलें तेज हो गई हैं।उज्जैन इन दिनों सियासी गतिविधियों का भी बड़ा केंद्र बन गया है। मुख्यमंत्री ने यहीं से जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया महाकाल की सवारी में शामिल हुए तो कमलनाथ ने अवंतिकानाथ को चिट्ठी लिखकर सत्ता परिवर्तन की कामना की। एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में करणी सेना का महाप्रदर्शन भी यहीं हुआ। अब राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे से एक बार फिर उज्जैन सुर्खियों में है। इधर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भी अक्टूबर में उज्जैन और रतलाम आने की संभावना है।

Share This News :