Homeराज्यो से ,slider news,
हरियाणा में संविधान दिवस के दिन हटाई अंबेडकर की प्रतिमा, पुलिस-ग्रामीणों के संघर्ष में कई घायल, 18 गिरफ्तार

नई दिल्‍ली। संविधान दिवस के दिन शनिवार को फरीदाबाद स्‍थित गांव दौलताबाद में हरियाणा सरकार की पुलिस और अफसर डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति हटाने पहुंच गए। इसे लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच जमकर संघर्ष हुआ। मूर्ति हटाने पहुंचीं प्रशासन और पुलिस की टीमों पर दौलताबाद गांव वालों ने पथराव कर दिया। इसमें पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोडऩे पड़े। करीब डेढ़ घंटे तक चले संघर्ष के अंत में पुलिस ने घरों में घुसकर हमलावरों को काबू किया।

पुलिस ने प्रशासन का विरोध करने और सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने के आरोप में 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई के विरोध में गांव के 300-400 लोगों ने अर्धनग्न होकर एनएच-2 से प्रदर्शन करते हुए संसद के लिए कूच किया। लेकिन दिल्‍ली पुलिस ने उन्‍हें आली गांव के पास रोक लिया है।

 

Share This News :