Home > देश विदेश ,
रेलवे की सुविधाओं की बढ़ी गति, प्रोजेक्ट पर धीमी

 à¤œà¤¬à¤²à¤ªà¥à¤° . रेलवे ने बेशक ट्रेन और स्टेशन, दोनों ही में यात्री सुविधाओं में इजाफा किया है। ट्रेनों से साधारण कोच हटाकर एलएचबी कोच लगाए जा रहे हैं, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का मौका दिया जा रहा है। स्टेशनों में मुफ्त वाई-फाई और सस्ता पेयजल मिल रहा है। छोटे बच्चों के लिए रेलवे स्टेशन की कैंटीन में दूध पाउडर भी उपलब्ध कराया जा रहा है लेकिन दूसरा स्याह सच यह भी है कि रेलवे के कई प्रोजेक्ट अभी भी कागज और आंकड़ों के बीच फंसे हुए हैं। नई रेल लाइन बिछाने से लेकर नैरोगेज से ब्रॉडगेज बनाने, विद्युतीकरण करने और स्टेशन को टर्मिनल बनाने जैसी कई बड़ी परियोजनाओं की घोषणा कर इनका शुभारंभ भी कर दिया, लेकिन इनमें से कई ऐसी भी हैं जो अब तक कागज से बाहर ही नहीं आ सकीं। इंदौर- बुधनी रेल लाइन को केंद्रीय कैबिनेट द्वारा हाल ही में दी गई मंजूरी से यह मुद्दा बड़ा सामयिक हो गया है कि घोषणाएं जब तक धरातल पर नहीं उतरेंगी, यात्रियों को इसका फायदा नहीं मिलेगा। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो एक पहलू यह भी है कि रेलवे बोर्ड ने पिछले दो साल में रेल परियोजनाओं को शुरू करने या फिर पूरा करने के लिए जिस तेजी से फंड दिया गया, इससे पहले ऐसा नहीं हुआ।

कागज से जमीन पर नहीं आया मदनमहल टर्मिनल : à¤œà¤¬à¤²à¤ªà¥à¤° के मदनमहल स्टेशन को टर्मिनल बनाने को लेकर 18 अक्टूबर 2016 को पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश सरकार और रेलवे, दोनों मिलकर टर्मिनल बनाएंगे, लेकिन दो साल होने जा रहे हैं, अब तक यह परियोजना कागजों से जमीन पर नहीं आ सकी। अभी भी रेल अधिकारी इसकी ड्रॉइंग और डीपीआर में फंसे हैं।

 

काम तो किया, पर अड़चनें भी : à¤°à¥‡à¤²à¤µà¥‡ का दावा है कि अब हर दिन नई रेल लाइन बनाए जाने की गति 4.3 किमी प्रतिदिन से बढ़कर 7.8 किमी प्रतिदिन हो गई है। इतना ही नहीं यह भी दावा किया गया है कि 2018-19 के अंत तक यह काम 19 किमी प्रतिदिन हो जाएगा, हालांकि इसके आसार कम है। पटरी पर 24 घंटे दौड़ती ट्रेनें, बढ़ता ट्रैफिक, फेल होते इंजन और सिग्नल जैसे कई तकनीकी कारण इसमें अड़चनें डाल रहे हैं। इतना ही नहीं परियोजनाओं की सुस्त चाल की दूसरी वजह ट्रैक पर काम करने वाले कर्मचारियों की कमी, ठेकेदारों का समय पर भुगतान न होना भी है।

कुछ परियोजनाएं सिर्फ रेलवे के नक्शे में ही दिख रहीं : à¤®à¤§à¥à¤¯ प्रदेश के 51 जिलों से पांच रेलवे जोन की सीमाएं लगती हैं। इनमें अभी भी ऐसी कई परियोजनाएं हैं, जो केवल रेलवे के नक्शे में हैं। इनकी स्वीकृति नहीं मिली। इसमें जबलपुर-दमोह-हटाखजुराहो रेल लाइन, करेली-छिंदवाड़ा नई रेल लाइन, गंजबासौदा से सिरोंज होते हुए गुना तक रेल लाइन, भोपाल से राजगढ़ के बीच नई रेल लाइन, बैतूल से हरदा और हरदा से मक्सी के बीच नई रेल लाइन समेत तकरीबन 10 नई रेल लाइन बिछाने के नए प्रोजेक्ट हैं। पर न तो इनकी स्वीकृति मिली है न ही सर्वे पूरा हुआ है।

 

यहां लाइन है तो एक्सप्रेस ट्रेन नहीं : à¤­à¤¿à¤‚ड-इटावा रेल लाइन परियोजना को पूरा हुए करीब 3 साल हो चुके हैं। वर्तमान में इस लाइन पर 4 पैसेंजर ट्रेनें ही चल रही हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सरफेस क्रॉसिंग बनने के बाद ही इस ट्रैक पर सुपर फास्ट ट्रेनों को चलाया जा सकता है। यदि इस लाइन पर सुपर फास्ट ट्रेन चलाई जाएं तो यात्रियों का दबाव कम हो जाएगा।

51 जिलों को रेल लाइन से जोड़ते 5 जोन

 

1. पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर- à¤¯à¤¹ जोन 39 जिलों को रेल लाइन से जोड़ता है, जिसमें मप्र के 24 जिले हैं। यह जोन रेल लाइन की स्वर्णिम चतुर्भुज की भुजा बनाती है, पश्चिम-पूर्व दिशा में मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग, जो इटारसी से जबलपुर होते हुए जाती है वहीं दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग, जो भोपाल होकर जाता है। वहीं उत्तर-पश्चिम दिशा में दिल्ली-चेन्न्ई ट्रैक मार्ग का बीना-भोपाल- इटारसी सेक्शन है। मेनलाइन पर बीना-नई कटनी महत्वपूर्ण फ्रंट कॉरिडोर है।

2. पश्चिम रेलवे मुंबई- à¤¯à¤¹ जोन प्रदेश के 11 जिलों की रेल लाइन को जोड़ता है। इसका रतलाम मंडल मध्य प्रदेश में है। इसमें भोपाल- उज्जैन-नागदा रेल लाइन, खंडवा-इंदौररतलाम रेल लाइन, इंदौर- धार- छोटा उदयपुर रेल लाइन आती है। इसके अलावा दिल्ली-मुंबई राजधानी मार्ग में स्थित नागदा, रतलाम, दाहोद रेल लाइन प्रदेश में ही आती है।

 

3. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर- à¤¯à¤¹ रेलवे जोन मध्य प्रदेश के 9 जिलों की रेल लाइन को जोड़ता है। इसमें कटनी-शहडोल-अनूपपुर रेल लाइन, छिंदवाड़ा-नागपुर रेल लाइन, जबलपुरगोंदिया रेल लाइन मुख्य है।

4. मध्य रेलवे, मुंबई- à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ के 5 जिलों को यह जोन जोड़ता है, जिसमें खंडवा-बुरहानपुर रेल लाइन, मुंबई-हावड़ा रेल लाइन, दिल्ली-चेन्न्ई रेल लाइन, जुझारपुर-आमला रेल लाइन आती है। इसके अलावा छिंदवाड़ा-आमला रेल खंड मध्य क्षेत्र के अधीन है।

 

5. उत्तर मध्य रेलवे, इलाहाबाद- à¤®à¤ªà¥à¤° के 8 जिलों में इस जोन की रेल लाइन गुजरती है। इसमें मुरैनाग्वालियर-दतिया रेल लाइन, दिल्ली-चेन्नई रेल लाइन, ललितपुर-छतरपुर-खजुराहो रेल लाइन, ग्वालियर-श्योपुर रेल लाइन, ग्वालियर-भिंड इटावा रेल लाइन इसमें आती हैं।

Share This News :