Home > देश विदेश ,
युवक की गला दबाकर हत्या, पत्नी हिरासत में

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में युवक को पहले लोहे के बेलचे से पीटा और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मौके पर पत्नी भी घर में थी। पुलिस का कहना है कि पत्नी पर हत्या करवाने की आशंका है। उसके कथित प्रेमी की तलाश की जा रही है।
पूरे जबर गांव निवासी हुकुम रावत (28) पुत्र राम किशुन रावत सीमेंट मसाले की फैक्ट्री में काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सुबह घर के अंदर से उसकी पत्नी आदि की रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए तो देखा कि हुकुम रावत का शव घर के अंदर जमीन पर पड़ा है। इस घटना की सूचना थाना जहांगीराबाद में हुकुम रावत के बहनोई राम नरेश रावत ने दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो युवक का गला सूजा हुआ था। इतना ही नहीं उसकी पीठ पर किसी भारी वस्तु से वार के निशान साफ नजर आ रहे थे। कमरे में एक कोने पर एक लोहे का बेलचा पड़ा हुआ था। यही नहीं एक कपड़े में खून के धब्बे भी मिले। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया उसकी पत्नी पर शक है।
 à¤—्रामीणों के अनुसार उसका किसी से प्रेम संबंध चल रहा था। प्रेमी से मिलकर हत्या कराने की आशंका में पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर उसके प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है। 

Share This News :