Home > देश विदेश ,
भाजपा पदाधिकारियों की बैठक जारी, शाह बोले- SC/ST पर फैलाया जा रहा है भ्रम

नई दिल्ली। à¤¦à¤¿à¤²à¥à¤²à¥€ में आज से भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जारी है। बैठक के पहले सत्र में अमित शाह ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हम सानदार बहुमत से लौटेंगे, संकल्प की शक्ति को कोई हरा नहीं सकता। बैठक में आने वाले चुनावों को लेकर भी बात हुई। à¤µà¤¹à¥€à¤‚ बैठक के इतर उन्होंने एससी एसटी एक्ट को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एक्ट में संशोधन को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है लेकिन इसका 2019 के चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।दो दिन तक चलने वाली इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी साथ ही नवंबर में एक साथ कई राज्यों में होने वाले चुनावों की तैयारियों को लेकर रणनीति पर भी बात हो सकती है। बैठक में हिस्सा लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर पहुंच चुके हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सभी सांसद, मंत्री व राज्यों के नेता इस बैठक में हिस्सा लेंगे।खबरों के अनुसार इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति की छाया में ही भाजपा नेतृत्व यह संदेश देने की कोशिश करेगी कि पार्टी आम जनता के कल्याण के लिए समर्पित रही है। राफेल, महंगाई, पेट्रोल डीजल की आग जला रहे विपक्ष को एमएसपी, आयुष्मान और उज्ज्वला के जरिए जवाब दिया जाएगा।

Share This News :