Home > देश विदेश ,
कांग्रेस ने कहा पौने आठ घंटे में 34.31 चले राहुल, सहयात्री बोले- परिक्रमा में लगे 13 घंटे

नई दिल्ली। à¤•ांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कैलास मानसरोवर यात्रा इन दिनों चर्चा के केंद्र में है। यात्रा को लेकर दावे-प्रतिदावे और तस्वीरें साझा करने का दौर जारी है। इस बीच कांग्रेस के एक ट्वीट ने नया विवाद पैदा कर दिया है। पार्टी ने ट्वीट किया है कि राहुल ने 463 मिनट यानी सात घंटे व 43 मिनट में 34.31 किलोमीटर की परिक्रमा पूरी कर ली। वहीं राहुल के सहयात्रियों ने परिक्रमा का समय 13 घंटे बताया है।राहुल 31 अगस्त को मानसरोवर यात्रा पर निकले थे। शुक्रवार को पार्टी ने एक फिटबिट ट्रैकर का स्क्रीनशॉट साझा किया है। इसके मुताबिक राहुल गांधी ने पैदल चलते हुए मात्र पौने आठ घंटे में 34.31 किलोमीटर की परिक्रमा पूरी कर ली। इस हिसाब से उनकी औसत चाल करीब पौने पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रही। इस दौरान वह कुल 46,433 कदम चले। ट्रैकर के मुताबिक राहुल के दिल की धड़कन 73 प्रति मिनट रही। किसी पहाड़ी इलाके में इस गति से लगातार पैदल चलना और धड़कनों का सामान्य बने रहना, दोनों ही बातें लगभग असंभव हैं।

Share This News :