Homeराज्यो से ,slider news,
नोटबंदी पर बरसे शत्रुघ्न, कहा- हवा-हवाई दुनिया में जीना बंद करो

नोटबंदी पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर सर्वे के माध्यम से ये आंकड़े जरूर पेश किये कि देश की जनता ने उनके इस फैसले को सलाम किया है लेकिन उनकी ही पार्टी के बेबाक सांसद और बॉलीवुड के शॉटगन बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा ने इसकी खूब आलोचना की। कल देर रात शत्रु ने ट्वीट कर कहा, हवा-हवाई दुनिया में जीना बंद करो, और अपनी बातों को जबरन पुष्ट करने के लिए सुनियोजित खबरें और सर्वे कराना ठीक नहीं है।

 à¤¬à¤¿à¤¹à¤¾à¤°à¥€ बाबू ने न तो पीएम मोदी का नाम लिया और न ही उनके द्वारा कराए गए ऑनलाइन सर्वे का। लेकिन उनके निशाने पर वही सर्वे था जिसमें उन्होंने दावा किया कि 98% लोगों ने नोटबंदी के फैसले के पक्ष में जवाब दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें मामले की गहराई में जाना चाहिए। गरीब, पीडि़त, चाहने वालों, वोटरों, समर्थकों और महिलाओं के दर्द को समझना चाहिए। मेहनत और अच्छी नीयत से कई सालों में जुटाए गए हमारी माताओं और बहनों का आपात समय के लिए जुटाया गया धन काले धन के तौर पर नहीं समझा जा सकता।

गौरतलब हो कि शत्रुघ्न सिन्हा प्रत्यक्ष तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी की हमेशा तारीफ ही करते आए हैं, हालांकि वे पार्टी के तमाम नेताओं पर सीधे निशाना भी साधते रहे हैं। बिहार चुनाव के समय में भी उन्होंने पार्टी के सीनियर नेताओं पर काफी टिप्पणी की थी। ये पहली बार है जब शत्रु ने सीधी तौर पर बिना नाम लिये पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

Share This News :