Homeअपना शहर ,slider news,
प्रदेशभर में बंद का खासा असर ,कई जगह रेल सेवाएं प्रभाबित

नई दिल्ली/भोपाल। à¤à¤Ÿà¥à¤°à¥‹à¤¸à¤¿à¤Ÿà¥€ एक्ट में संशोधन के खिलाफ अनारक्षित वर्ग के 114 संगठनों द्वारा मप्र, राजस्थान समेत पूरे देश में बुलाए गए भारत बंद का असर नजर आने लगा है। इस बंद के दौरान बिहार के कई शहरों में प्रदर्शन हुए हैं।राज्य के बेगूसराय में लोगों के साथ दुर्व्यवहार की सूचना है वहीं सीतामढ़ी और आरा में प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रेन को भी रोक लिया है। माकामा में भी प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर 20 किमी लंबा जाम लगा दिया है।यूपी के वाराणसी में भी प्रदर्शनकारियों ने पुतलों का दहन कर नारेबाजी की है वहीं बाजार बंद नजर आए।एससी, एसटी एक्ट में संशोधन कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने वाले सरकार के कदम के विरोध में सवर्ण लामबंद हो रहे हैं। सवर्णों का कहना है कि इस एक्ट में बिना जांच के दंड का प्रावधान है और अधिकांश मामलों में इसका दुरुपयोग होता आया है। मध्य प्रदेश में इसे सपाक्स समाज संस्था ने समर्थन दिया है। प्रदेश भर में करीब 35 संगठन समर्थन में आए हैं।संगठनों का दावा है कि बंद के दौरान सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रदेशभर में व्यापारिक प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप सहित बाजार बंद रहेंगे। दूध सप्लाई समेत रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं को बंद से बाहर रखा है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने जिलों में करीब साढ़े 10 हजार अतिरिक्त पुलिस बल भेजा है। अधिकतर जिलों में धारा 144 लगा दी है और धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा रही है।

मुरैना ; à¤à¤¸à¤¸à¥€à¤à¤¸à¤Ÿà¥€ एक्ट को लेकर भारत बंद का असर दिखना शुरू हो गया है। मुरैना में सुबह का आगाज विरोध के साथ हुआ और लोगों ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए कारोबार बंद रखा। बाजार पूरी तरह स्वेच्छा से बंद है और चारों और शांति का माहौल है। और शहर में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और संवेदनशील इलाकों में खास निगरानी रखी जा रही है। गौरतलब है पिछली बार बंद के समय काफी अराजकता और हिंसा हुई थी इस बार खास ऐहतियात बरती जा रही है।

 à¤¶à¤¿à¤µà¤ªà¥à¤°à¥€; à¤šà¤‚बल अंचल के दूसरे इलाकों में भी बंद का काफी असर देखा जा रहा है। शिवपुरी और बामौरकला में भी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी।ग्वालियर भी पूरी तरह बंद हे .

दतिया ; सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ पुलिस फोर्स शहर में तैनात है। बस सेवाएं और पेट्रोल पंप बंद है और पेट्रोल पंप पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

करराहल;  सब्जी से लेकर परचून तक की दुकानों के शटर आज नहीं खोले गए है। शहर के मुख्य बाजार पालीवाल चौक पर भारी पुलिस बल तैनात है।

छतरपुर;   à¤¬à¤‚द का असर सुबह से दिखाई देने लगा। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और बाजार बंद है। शहर की सुरक्षा में डेढ़ हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। व्यवस्था को संभालने के लिए नायब तहसीलदार एवं पटवारियों की भी डयूटी लगाई गई है । बंद को लेकर होने वाले विरोध प्रदर्शन की प्रशासन वीडियोग्राफी करवाएगा। बंद को समर्थन दे रहे सभी संगठन सपाक्स के बैनर तले इकट्ठा होकर मेला ग्राउंड से रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।

जबलपुर: à¤œà¤¬à¤²à¤ªà¥à¤° में बंद का काफी असर देखा जा रहा है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और बाजारों में दुकाने बंद है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों और उनके पेरेंट्स को उठाना पड़ी। कई स्कूलों में बंद को लेकर स्कूल भी बंद रहेगा, इस बात की सूचना नहीं दी गई थी। इसलिए स्कूल बस नहीं आने पर पेरेंट्स बच्चों को लेकर स्कूल गए तब स्कूल में छुट्टी होने की सूचना उनको मिली। इस बात को लेकर पेरेंट्स ने नाराजगी जताई और कहा कि कम से कम छुट्टी का मैसेज तो करना था।

दमोह: à¤¦à¤®à¥‹à¤¹ में बंद का समर्थन करते हुए कारोबारियों ने अपना कारोबार बंद रखा। बंद को देखते हुए शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

दमोह: à¤¦à¤®à¥‹à¤¹ में बंद का समर्थन करते हुए कारोबारियों ने अपना कारोबार बंद रखा। बंद को देखते हुए शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

रीवा ;एससीएसटी एक्ट को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू हो गया है। आज विभिन्न संगठनों ने भारत बंद का एलान किया है। इसके तहत रीवा बायपास पर गांववालों ने विरोधस्वरूप रीवा बायपास पर चक्काजाम किया है। जिसकी वजह से बायपास पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है।

इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, देवास, खंडवा, खरगोन और रतलाम सहित आस-पास के इलाकों में गुरुवार सुबह से ही बंद का असर देखने को मिला। यहां स्कूल-कॉलेजों सहित कई दुकानें भी बंद à¤¹à¥ˆà¥¤

मंदसौर à¤•े गरोठ में बंद का व्यापक असर देखने को मिला, यहां यात्री बसें बंद रहीं और सुबह से खुलने वाली कई दुकानें बंद नजर आई। बस स्टैंड पर यात्री परेशान होते रहे।

महेश्वर à¤®à¥‡à¤‚ इंदौर जाने वाली बसों को छोड़कर अन्य जगह के लिए जाने वाली बसों का संचालन बंद रहा। अधिकांश नाश्ते और दूध की दुकानें भी बंद रही।

सेगांव à¤¨à¤—र पूरी तरह बंद है, यहां लोगग दूध और चाय के लिए भी परेशान होते रहे। ऐसे ही हाल आलीराजपुर जिले के à¤°à¤¾à¤¨à¤¾à¤ªà¥à¤° à¤®à¥‡à¤‚ ही दिखे, यहां नाश्ते की कोई दुकान नहीं खुली।

Share This News :