Homeअपना शहर ,slider news,
बीजेपी की संजू जाटव को यहां से उतारने की प्लानिंग

डबरा विधानसभा (सुरक्षित )सीट भाजपा के लिए असुरक्षित है। यहां भाजपा की अपनी ही सीट पर लगातार दो बार से कांग्रेस की इमरती देवी अपराजेय बनी हुई हैं। सांध्यदेश के मुताबिक भाजपा इस सीट को लेकर गहन चिंतन में है कि कैसे भी इस सीट पर कब्जा किया जाये। यहां पूर्व में सामान्य सीट होने पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा भाजपा का प्रतिनिधित्व करते थे, जो आजकल दतिया से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। à¤­à¤¾à¤œà¤ªà¤¾ के सुरेश राजे से लेकर पूर्व महापौर रहे स्व. पूरनसिंह पलैया के पुत्र राजू पलैया, हरीश मेवाफरोश, पूर्व विधायक कमलापत आर्य, की भी नजर है, लेकिन भाजपा आलाकमान इस सीट पर किसी भी प्रकार की रिस्क नहीं लेना चाहता। इसीलिये इमरती की काट के लिए भाजपा रणनीतिकारों ने भाजपा नेत्री व सोशल मीडिया में स्टार दर्जे पर रहने वाली संजू जाटव को उतारने की प्लानिंग की है।यदि संजू जाटव को डबरा से भाजपा का टिकट मिल गया तो निश्चित तौर पर अभी तक यहां के शांत पडे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में उफान आ जायेगा। संजू का नेतृत्व यहां भाजपा के लिये भाग्यशाली  हो सकता है। सांध्यदेश के मुताबिक भाजपा सरकार के मंत्री लालसिंह आर्य भी गोहद सीट से संजू को टरकाने के लिए उन्हें डबरा पर दांव लगवा सकते हैं। ताकि संजू डबरा से चुनाव लड सके। सांध्यदेश के मुताबिक बताते हैं कि सोशल मीडिया की सुर्खी संजू के लिये इन दिनों भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड साथ है और वह हर पार्टी व सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढक़र हिस्सा ले रहीं है।

Share This News :