Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
पप्पू से गप्पू तक का सफर झूठ का झुंझुना

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने फिर एक बार विवादास्पद बयान दिया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- जिस व्यक्ति का पप्पू से लेकर गप्पू तक का सफर झूठ का झुंझुना लेकर शुरू हुआ हो, वह इसी तरह की बहकी-बहकी, बेसुरी और बेहूदा बातें करेगा। घोटाले के गुरू घंटालों को हर टाइम घोटाला ही नजर आएगा। देश का विकास, प्रगति और सुशासन नहीं। यह पहला मौका नहीं है जब नकवी ने विवादास्पद बयान दिया हो। पिछले साल अक्टूबर में भी उन्होंने कहा था- तिरंगा लेकर चलने का हक सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं को है और किसी को नहीं। मई 2015 में उनके एक टीवी इंटरव्यू में कही बात पर भी बवाल मचा था। उन्होंने गोवंश वध को जायज ठहराते हुए कहा था- जो लोग गोमांस खाना चाहते हैं वे पाकिस्तान चले जाएं। हालांकि, बाद में भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने उनके बयान से किनारा कर लिया था।

Share This News :