Home > देश विदेश ,
नीरज चोपड़ा ने भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

जकार्ता। नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन कर सोमवार को 18वें एशियन गेम्स में भारत को पुरुषों की भाला फेंक में स्वर्ण पदक दिलाया। नीरज ने 88.06 मीटर की दूरी तक भाला फेंकते हुए पहला स्थान हासिल किया। भारत के 8 स्वर्ण, 13 रजत और 20 कांस्य समेत कुल 41 पदक हो गए हैं। धारून अयासामी ने चार सौ मीटर बाधा दौड़, सुधा सिंह ने 3000 मीटर स्टीपल चेज और नीना वराकिल ने महिला लंबी कूंद स्पर्धा में रजत पदक जीते।

गोल्ड जीतने के बाद 20 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने अपना मेडल दिवंगत 16 अगस्त को इस दुनिया से रुखसत हुए पूर्व पीएम अटलबिहारी वाजपेयी को समर्पित किया।

Share This News :