Homeमनोरंजन ,खास खबरे,
यशराज की फिल्म में ये किरदार निभाएंगी वाणी कपूर

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर यशराज बैनर तले बन रही आगामी फिल्म में चुनौतीपूर्ण किरदार निभाती नजर आएंगी। ‘शुद्ध देसी रोमांस’ और ‘बेफिक्रे’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी वाणी कपूर यशराज बैनर तले बन रही फिल्म में काम करने जा रही है। फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की भी अहम भूमिका है। 
PunjabKesari
वाणी कपूर का कहना है कि इस फिल्म में उनका किरदार चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ रोमांचक भी है। वाणी ने कहा, मैं अपने किरदार के बारे में नहीं बता सकती लेकिन यह मेरे लिए काफी नया, चुनौतीपूर्ण और रोमांचक है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का शीर्षक फिलहाल अब तक तय नहीं हो सका है। यह फिल्म दो अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग इस महीने से शुरू होगी और इसके फरवरी 2019 में समाप्त होने की संभावना है।

Share This News :