Homeमनोरंजन ,खास खबरे,
रणबीर कपूर ने खींची आलिया की तस्वीर, तो बड़ी बहन पूजा भट्ट ने किया ऐसे रिएक्ट!

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिलेशन को लेकर आए दिन कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। पिछले कुछ दिनों से दोनों की शादी की खबरें काफी सुर्खियों में हैं, लेकिन इसी बीच आलिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर देखीं जा रही है। आलिया की इस फोटो की सबसे खास बता यह है कि इस फोटो को रणबीर कपूर ने क्लिक किया है। जिसे आलिया ने अपने सोशल अकाउंट से इस फोटो बड़े ही खास अंदाज में शेयर किया है। इसी बीच आलिया की बड़ी बहन का एक बयान सामने आया है जिससे जानने के आप भी हैरानी में पड़ जाएंगें। 

इस फोटो में आलिया जितनी खूबसूरत लग रही हैं उतना ही खूबसूरत इसका कैप्शन लिखा है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- जब एंगल सही हो तो, आप वह करते हो जो आप करना चाहते हो!

बता दें इस आलिया के इस कैप्शन और फोटो को शेयर करने के अंदाज के बाद से रणबीर के साथ इनके रिलेशन को फिर से चर्चाएं होने लगी हैं। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि रणबीर ने आलिया की फोटो क्लिक की है। इससे पहले भी आलिया की रणबीर कपूर द्वारा क्लिक की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

अभी पिछले दिनों ही उन्होंने एक फोटो शेयर की थी। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में वह एक जंगल में नजर आ रही हैं। इसके अलावा रणबीर ने ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर आलिया और उनकी बेस्ट फ्रेंड आकांशा रंजन कपूर की फोटो क्लिक की थी।

बता दें कि अभी हाल ही में रणबीर को लेकर आलिया का एक बयान सामने आया था। जिसमें आलिया से रिलेशनशिप पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अब वो सिंगल नहीं हैं, हालांकि उन्होंने रणबीर कपूर के साथ रिश्ते की बात भी नहीं कबूली है। इसी बीच वहीं दूसरी तरफ एक इवेंट में आई पूजा भट्ट से जब छोटी बहन आलिया के रिश्ते पर सवाल किया गया तो वह गोल मोल जवाब देते हुए कहा कि मैं अपनी छोटी बहन से पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करती हूं। बता दें कि आलिया की वायरल फोटो को अक्सर उनकी बड़ी बहन पूजा बहुत ही पंसंद करती हैं। इस फोटो को भी पूजा ने लाइक किया है।

Share This News :