Homeखेल ,खास खबरे,
सेमीफाइनल में हारीं साइना, कांस्य से करना पड़ा संतोष

एशियाई खेलों के नौवें दिन भारत की झोली में कांस्य को रूप में पहला मेडल आया. बैडमिंटन के महिला सिंगल्स सेमीफाइनल मुकाबले में साइना नेहवाल को हार का सामना करना पड़ा. उन्हें चीनी ताइपे की वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी ने 21-17, 21-14 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह पक्की की. इसके साथ ही वर्ल्ड नंबर-10 साइना को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा. ताई जू यिंग के खिलाफ साइना की यह लगातार दसवीं हार है. इसके साथ ही एशियाई खेलों में महिलाओं के बैडमिंटन में भारत को पहला व्यक्तिगत पदक मिला है.

भारत के कराटे खिलाड़ी शरथ कुमार को पुरुषों की 75 किलोग्राम स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. बेंगलुरु के 23 वर्षीय निवासी शरथ को प्री-क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया के मुइल किम ने 1-0 से मात दी.

भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम इस प्रकार है-

एथलेटिक्स : शाम 5:10 बजे से

महिला ऊंची कूद (फाइनल) : नीना वराकिल, जेम्स नयना

पुरुष भालाफेंक (फाइनल) : नीरज चोपड़ा, शिवपाल सिंह

महिला 400 मीटर बाधा दौड़ (फाइनल) : जुआना मुर्मू, अनु राघवन

पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ (फाइनल) : धरुन अय्यासामी, संतोष कुमार तमिलरसन

पुरुषों की ऊंची कूद (फाइनल) : चेतन बालासुब्रह्मण्यम

महिला 3000 मीटर स्टेपलचेज (फाइनल) : सुधा सिंह, चिंता

पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज (फाइनल) : शंकर लाल स्वामी

पुरुषों 800 मीटर क्वालिफिकेशन : जिनसन जॉनसन, मनजीत सिंह

बैडमिंटन : सुबह 10:30 से

महिला सिंगल्स सेमीफाइनल : पीवी सिंधु बनाम अकाने यामागुची (जापान)

मुक्केबाजी : दोपहर तीन बजे से

पुरुष लाइट फ्लाईवेट (49 किग्रा) प्री-क्वार्टर फाइनल : अमित बनाम खारखू एनखमंदख (मंगोलिया)

पुरुष बेंटमवेट (56 किग्रा) प्री-क्वार्टर फाइनल : मोहम्मद हसम उदीन बनाम एनख-अमर खारखू (मंगोलिया)

पुरुष लाइटवेल्टरवेट (64 किग्रा) प्री-क्वार्टर फाइनल : धीरज बनाम नूरलन कोबाशेव (किर्गिस्तान)

पुरुष मिडिलवेट (75 किलो) प्रीक्वार्टर फाइनल : विकास कृष्ण बनाम तनवीर अहमद (पाकिस्तान)

कैनो / कयाकिंग :

कैनो टीबीआर 1000 मीटर पुरुष : भारत (सुबह साढ़े आठ बजे से)

घुड़सवारी : सुबह साढे़ छह बजे से

जंपिंग व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन : केविक केईवन सेतलवाड़, चेतन रेड्डी नकुल, केविक जहान सेटलवाड़

जंपिंग टीम क्वालिफिकेशन : भारत

हॉकी :

महिला पूल बी : भारत बनाम थाईलैंड (दोपहर 12.30 बजे)

कराटे :

पुरुष 84 किग्रा क्वार्टर फ़ाइनल : विशाल (दोपहर 12:42 बजे से)

सेपक टकरा :

पुरुष रेगू ग्रुप बी प्रारंभिक मैच : भारत बनाम नेपाल (सुबह साढ़े नौ बजे से)

स्क्वॉश :

पुरुष टीम पूल बी : भारत बनाम इंडोनेशिया (सुबह 11:00 बजे से)

पुरुष टीम पूल बी : भारत बनाम सिंगापुर (शाम पांच बजे से)

महिला टीम पूल बी : भारत बनाम ईरान (सुबह 11 बजे से)

टेबल टेनिस :

पुरुष टीम ग्रुप डी मैच : भारत बनाम मकाऊ (सुबह 10:30 बजे)

पुरुष टीम ग्रुप डी मैच : भारत बनाम वियतनाम (दोपहर 2:30 बजे)

महिला टीम क्वार्टर फाइनल : (शाम 4:30 बजे)

पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल : (शाम 6:30 बजे)

वॉलीबाल :

महिला टीम पूल बी मैच: भारत बनाम चीन (सुबह 11 बजे)

भारोत्तोलन :

पुरुष 100 किग्रा से अधिक भार वर्ग ग्रुप ए : (दोपहर 12:30 बजे से)

महिला 75 किग्रा से अधिक भार वर्ग ग्रुप ए : (दोपहर 3:30 बजे से)

 

Share This News :