Homeमनोरंजन ,खास खबरे,
जब गर्लफ्रेंड के घर अलमारी में छिपे थे सलमान, पेरेंट्स ने देखा तो फिर हुआ था कुछ ऐसा

सलमान खान अपने शो 'दस का दम' पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर करते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर एक बात शेयर की है। सलमान ने बताया कि एक बार उन्हें उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के पेरेंट्स ने रंगे हाथों उनके घर में पकड़ लिया था। सलमान ने कहा, 'जब मैं अपनी गर्लफ्रेंड के घर पर था तभी अचानक उनके पेरेंट्स आ गए। तब मेरे पास अलमारी में छिपने के अलावा कोई ऑपशन नहीं था। सब कुछ सही रहता लेकिन धूल ने फिर सारा खेल खराब कर दिया। अलमारी पर धूल थी और उससे मुझे जोर की छींक आ गई। अच्छी बात तो ये हुई कि उनके पिता को मैं पसंद आया और मैं सेफ रहा। वैसे ऐसा किस्सा ज्यादातर लड़कों के साथ हुआ होगा।'

बता दें कि सलमान ने ये खुलासा फिल्म 'स्त्री' का प्रमोशन करने आए श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के सामने किया। सलमान के खुलासे के बाद राजकुमार ने भी अपना एक्सपीरियंस शेयर किया।

उन्होंने कहा, 'एक बार मुझे भी अपनी गर्लफ्रेंड की बालकनी में 2 घंटे तक छिपना पड़ा था। मेरी गर्लफ्रेंड के पेरेंट्स भी अचानक से आ गए थे।'

 

वैसे शो में सलमान जो अपनी पर्सनल लाइफ के खुलासे करते हैं वो बहुत ही मजेदार होते हैं और फैन्स को भी खूब पसंद आते हैं।

Share This News :