Homeमनोरंजन ,खास खबरे,
एक में भाई-बहन दूसरे में लवर, इन सितारों ने की हैं ऐसी फिल्में

फिल्मी पर्दे पर कई बॉलीवुड स्टार्स की रोमांटिक जोड़ी लोकप्रिय हुई है. लेकिन इन स‍ितारों ने पर्दे पर भाई-बहन की जोड़ी को भी बखूबी निभाया है. आमतौर पर ज्यादातर स्टार अपने कर‍ियर में ऐसा करने से बचते हैं. लेकिन देवानंद से लेकर रणवीर सिंह और प्र‍ियंका चोपड़ा से ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे तमाम फेमस सेलेब्स ने पर्दे पर भाई-बहन का रोल न‍िभाकर सबको चौंका द‍िया था. ये स‍ितारों की बेहतरीन अदाकारी ही थी कि जोड़‍ियों को फैंस ने दोनों ही अंदाज में पसंद किया. आइए रक्षाबंधन के मौके फिल्मों की ऐसी ही जोड़ियों के बारे में जानते हैं जिन्होंने सिनेमाई पर्दे पर भाई-बहन की भूमिका के साथ प्रेमी-प्रेमिका का रोल भी किया.

जीनत अमान और देव आनंदः
यह जोड़ी हरे रामा हरे कृष्णा (1971) में भाई-बहन के किरदार में नजर आई थी. इसके बाद  हीरा पन्ना जैसी तमाम ह‍िट फिल्म में दोनों की रोमांट‍िक जोड़ी को दर्शकों ने हाथोहाथ लिया.

शाहरुख खान और ऐश्वर्या रायः 
शाहरुख खान को बॉलीवुड का 'किंग ऑफ रोमांस' कहा जाता है. अपने करियर के टॉप में शायद ही कोई अभिनेत्री शाहरुख की बहन का रोल न‍िभाना पसंद करे. लेकिन साल 2000 में आई फिल्म 'जोश' में ऐश्वर्या राय ने शाहरुख के बहन की भूमिका निभाई. इसके बाद दोनों ने 'देवदास' में प्रेमी-प्रेम‍िका का किरदार भी निभाया. 

रणवीर स‍िंह-प्र‍ियंका: 
गुंडे (2014) और बाजीराव-मस्तानी (2015) जैसी फिल्मों में कपल बनकर रोमांस करने वाले रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने जोया अख्तर की मल्टी स्टारर फिल्म 'दिल धड़कने दो' में एक भाई-बहन का रोल किया था. वैसे चाहे भाई-बहन हो या प्रेमी-प्रेमिका दोनों की केमिस्ट्री फिल्मी पर्दे पर ह‍िट रही है. 

सलमान खान और नीलमः 
साल 1992 में आई फिल्म 'एक लड़का एक लड़की' में सलमान खान और नीलम ने प्रेमी-प्रेमिका का रोल निभाया. वहीं 1998 में आई राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म 'हम साथ साथ हैं' में दोनों सितारे भाई-बहन के किरदार में दिखे थे. ये फिल्म को बॉक्स ऑफ‍िस पर ह‍िट हुई थी. 

दीपिका पादुकोण और अर्जुन रामपालः 
साल 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' में प्रेमी-प्रेमिका बने दीपिका पादुकोण और अर्जुन की जोड़ी 2010 में आई 'हाउसफुल' में बतौर भाई-बहन बनकर नजर आई थी.

करीना-तुषार: 
तुषार कपूर ने करीना के अपोजिट फिल्म 'मुझे कुछ कहना' (2001) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. साल 2008 में रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल-रिर्टन्स' में दोनों सितारों ने भाई-बहन का किरदार कर लोगों को खूब हंसाया था. 

Share This News :