Homeअपना शहर ,slider news,
बेटी नमिता लेकर आईं अटलजी का अस्थि कलश, पुष्पवर्षा से शहरवासी दे रहे श्रद्धांजलि

 à¤ªà¥‚र्व प्रधानमंत्री  à¤…टल बिहारी वाजपेई à¤•ा अस्थि ग्वालियर पहुंच गया है। । कलश के साथ अटलजी की बेटी à¤¨à¤®à¤¿à¤¤à¤¾, à¤¦à¤¾à¤®à¤¾à¤¦ रंजन भट्टाचार्य, पौत्री निहारिका भी आईं हैं। एयरपोर्ट के बाहर कलश को एक खुले रथ में रखा गया है। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोग अटलजी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कलश यात्रा शहर के 17 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। रास्ते भर लाखों लोग श्रद्धांजलि देंगे। 

 


भारतीय जनता पार्टी ने अटलजी को श्रद्धांजलि देने के लिए शाम को फूलबाग मैदान पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया है। सभा में मुख्यमंत्री   à¤¶à¤¿à¤µà¤°à¤¾à¤œ  सिंह चौहान à¤­à¥€ शामिल होंगे। फूलबाग मैदान पर शाम को श्रद्धांजलि सभा होगी। अटलजी का अस्थि कलश श्रद्धांजलि सभा के बाद महाराज बाड़ा स्थित भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पर रखा जाएगा। वहां लोग 23 अगस्त को अटलजी को श्रद्धांजलि देंगे। 24 अगस्त को चंबल नदी में अटलजी की अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा।

 

 

अस्थि कलश यात्रा की सुरक्षा तैनात रहेंगे 1 हजार जवान
 
- एयरपोर्ट से अस्थि कलश यात्रा रूट और आयोजन स्थल तक सुरक्षा में एक हजार पुलिसकर्मी तैनात होंगे। 
- एसपीजी और पुलिस का संयुक्त कार्केड यात्रा के साथ चलेगा। 
- हाईराइज इमारतों पर वायरलैस, वीडियो कैमरा और हथियार के साथ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 
- अचलेश्वर मंदिर से स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप अस्थि कलश यात्रा के साथ चलेगा। 
- यात्रा आने से पहले रूट पर पेट्रोलिंग होगी। 
- 300 सीसीटीवी कैमरों से हाेगी निगरानी। 

 

एयरपोर्ट से शुरू होगी यात्रा 


- एयरपोर्ट के बाहर के तिराहे से शुरू होगी कलश यात्रा। जिसमें आगे के हिस्से में करीब 5 फीट ऊंचाई पर अस्थि कलश रखा जाएगा। रथ के पीछे खाली जगह में अटलजी के परिजन बैठेंगे। 
- एयरपोर्ट से पिंटो पार्क, गोले का मंदिर, मेला ग्राउंड रोड, स्टेशन बजरिया, मानसिंह चौराहा, मोटल तानसेन, सिटी सेंटर, एजी ऑफिस चौराहा, चेतकपुरी से इंदरगंज होते हुए दाल बाजार, नया बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा से होते हुए विभिन्न रास्तों से फूलबाग मैदान पर यात्रा पहुंचेगी। 
- एक वाहन पर बैंड रामधुन बजाते हुए चलेगा। पीछे अस्थि कलश रथ और अन्य वाहन चलेंगे।

Share This News :