Homeअपना शहर ,slider news,
महारूद्राभिषेक में शामिल हुए मंत्री पवैया

उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया आज दतिया में पार्थिव शिवलिंग श्रीमदभागवत कथा, महारूद्रयज्ञ एवं महारूद्राभिषेक में शामिल हुए। श्री पवैया ने पूजा एवं आरती में भी हिस्सा लिया। जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र  à¤¨à¥‡ कार्यक्रम में श्री पवैया का अभिवादन किया।

मंत्री श्री पवैया ने कहा कि दतिया को मिनी वृंदावन का नाम दिया गया है। इस पवित्र धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी के लिए यह सर्वथा अनुकूल नामकरण है। कार्यक्रम में आज भजनों की प्रस्तुति हुई। जन-प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में आमजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

Share This News :