Home > देश विदेश ,
वाजपेयी के निधन पर मोदी, शाह और राहुल ने दी श्रद्धांजलि

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) का निधन हो गया है. 93 साल की उम्र में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में शाम 5 बजकर 5 मिनट पर अंतिम सांसें लीं.

उनके निधन पर कई राजनीतिक और गैर राजनीतिक हस्‍त‍ियों ने सोशल मीडिया और विभ‍िन्‍न माध्‍यमों से श्रद्धांजलि दी. पूरे देश में उनके निधन से शोक की लहर है.वाजपेयी के निधन की खबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'मैं निःशब्द हूं, शून्य में हूं, लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है.' अपनी एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि उनकी प्रेरणा, मार्गदर्शन हर भारतीय को, हर बीजेपी कार्यकर्ता को हमेशा मिलता रहेगा.मैं नि:शब्द हूं, शून्य में हूं, लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है।

हम सभी के श्रद्धेय अटल जी हमारे बीच नहीं रहे। अपने जीवन का प्रत्येक पल उन्होंने राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। उनका जाना, एक युग का अंत है।वरुण गांधी ने भी कहा कि वह वाजपेयी के जाने से काफी दुखी हैं और उनके परिवार को संवेदना व्‍यकत करते हैं.

ट्विटर पर राहुल गांधी ने कहा कि देश ने एक महान बेटा खो दिया है.

Share This News :