Homeमनोरंजन ,खास खबरे,
कैंसर से जूझ रहीं सोनाली को याद करते हुए फूट-फूटकर रोने लगे विवेक ओबेरॉय

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे कैंसर से पीड़ित हैं और न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रही हैं। कैंसर से पीड़ित होने से पहले सोनाली टीवी शो 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' को जज कर रही थीं। लेकिन फिर तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें न्यूयॉर्क जाना पड़ा।

सोनाली के साथ इस शो को विवेक ओबेरॉय और ओमंग कुमार भी जज कर रहे थे। तो हाल ही में शो के दौरान सोनाली को याद करते हुए विवेक शो में फूट-फूटकर रोने लगे। दरअसल, एक कंटेस्टेंट ने कैंसर के एक मरीज का रोल परफॉर्म किया था जिसे देखकर विवेक को सोनाली की याद आ गई और वो रोने लगे।

ऋतिक की एक्स-वाइफ ने कही ये बात

सोनाली की दोस्त और ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने सोनाली के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'मैं ये अच्छे से जानती हूं कि जिंदगी कितने भी तूफान लेकर आए, हम एक दूसरे का हाथ थामे किनारे तक पहुंचेंगे। मैं ये भी जानती हूं कि प्रशनों से भरी इस दुनिया में इनके पास सभी जवाब होंगे। मैं ये यकीन से कह सकती हूं कि फ्यूचर कितना बेहतरीन होगा क्योंकि मैं इसे आपके साथ शेयर करने वाली हूं।'

Share This News :