Home > देश विदेश ,
शेल्टर होम : CBI ने ब्रजेश ठाकुर के बेटे से 40 बार की पूछताछ, हिरासत में लिया

बालिका गृह की जांच करने पहुंची सीबीआई की टीम ने शनिवार देर शाम मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर के बेटे राहुल आनंद को हिरासत में ले लिया। सीबीआई उसे अपने साथ लेकर कैंप कार्यालय चली गई। राहुल आनंद हिन्दी दैनिक प्रात: कमल का संपादक बताया जाता है। इससे पहले टीम ने बालिका गृह में सवा दस घंटे तक छानबीन की। सीबीआई टीम ने  à¤°à¤¾à¤¹à¥à¤² आनंद को बालिका गृह परिसर में बुलाकर 40 से अधिक बार पूछताछ की। टीम उसे हिरासत में लेकर देर शाम  7:45 बजे बालिका गृह से निकली। 
 
इससे पहले सुबह साढ़े नौ बजे सीबीआई और सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (सीएफएसएल) की 20 सदस्यीय टीम मुजफ्फरपुर पहुंची। टीम ने साहू रोड स्थित बालिका गृह के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। परिसर को अपने कब्जे में लेकर खंगालना शुरू किया। सीबीआई के डीआईजी अभय कुमार, एसपी जेपी मिश्रा और फॉरेंसिक टीम के वरीय अधिकारी सबसे पहले वहां गये जहां लड़कियों को रखा जाता था। फॉरेंसिक टीम ने सभी कमरों के कोने-कोने से नमूना संग्रह किया। बालिका गृह के सभी कमरों और परिसर की लंबाई-चौड़ाई मापी। 

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दो भवनों को जोड़कर बालिका गृह बनाया गया है। बालिका गृह के अंदर रहस्यमयी तरीके से चार सीढ़ियों का निर्माण किया गया है। सभी सीढ़ियां एक-दूसरे से जुड़कर बालिका गृह वाले तीसरे मंजिल पर पहुंचती हैं। सूत्रों के मुताबिक एक बार सीबीआई व फॉरेंसिक टीम भी धोखा खा गई कि वह किस सीढ़ी से चढ़ी थी और किस सीढ़ी से उतरी। टीम ने चारों सीढ़ी की लंबाई-चौड़ाई मापी। जांच के शुरुआती दौर में जिला पुलिस द्वारा जब्त की गई सामग्री (दवाई और कपड़े) को अपने कब्जे में लिया।

महिला थाने की थानेदार सह पुलिस केस की आईओ ज्योति कुमारी सीबीआई को सभी जानकारी और जब्त की गई सामग्री उपलब्ध करा रही थीं। सीबीआई के अधिकारी ब्रजेश ठाकुर पर हो रही कार्रवाई को गोपनीय रख रहे हैं। हालांकि, बताया कि बालिका गृह के एक-एक तथ्य की जांच कर रहे हैं। 

सीबीआई ने 30 से अधिक फाइलें की जब्त
सीबीआई ने बालिका गृह से जुड़ी 30 से अधिक फाइलों को अपने कब्जे में लिया है। इसमें दर्जनों नये फाइल हैं जबकि शेष फाइलें पुलिस द्वारा जब्त की गई थीं। फाइलों को अपने कब्जे में लेने से पहले सीबीआई के डीआईजी ने अपने समक्ष मजिस्ट्रेट शीला रानी गुप्ता से फाइलों पर हस्ताक्षर कराया। इसके बाद सभी फाइलों को लाल कपड़े में बांध कर उसे सील किया। इसके अलावे टीम ने कुछ सीडी और फोटोग्राफ्स भी जब्त की है। 

दिन भर खुदाई पर होती रही चर्चा 
सीबीआई टीम ने बालिका गृह पहुंचते ही नगर निगम से मिनी जेसीबी मंगायी। दिन भर इस बात की चर्चा होती रही कि सीबीआई की टीम परिसर में खुदाई कराएगी, लेकिन शाम तक खुदाई का काम शुरू नहीं हो सका। देर शाम तक सीबीआई की टीम फाइलों की जांच-पड़ताल में लगी रही। ऐसा माना जा रहा है कि सीबीआई रविवार को परिसर की खुदाई करायेगी।

छावनी में तब्दील हो गया बालिका गृह 
सीबीआई के पहुंचने से ढाई घंटे पहले सुबह सात बजे एसएसबी के करीब तीन दर्जन से अधिक जवानों ने बालिका गृह को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया। जवानों को लीड कर रहे एसएसबी के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जिला पुलिस के अधिकारी और जवान भी बालिका गृह में मौजूद थे। 

मोहल्ले में पसरा सन्नाटा 
बालिका गृह को खंगालने जैसे ही सीबीआई की टीम साहू रोड पहुंची, इलाके में सन्नाटा छा गया। सभी घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद होने लगी। शाम तक मोहल्ले के बुजुर्ग भी निकलने से बच रहे थे। महिलाएं उत्सुकतावश खिड़कियां खोल कर झांकती और फिर तेजी से बंद कर लेती। बालिका गृह के परिसर में सीबीआई की टीम थी और बाहर मीडियाकर्मियों का जमावड़ा था। 

एक मिनट के लिए नहीं छोड़ा परिसर को 
सीबीआई की टीम ने सुबह साढ़े नौ बजे परिसर में प्रवेश किया। टीम शाम पौने आठ बजे तक एक बार भी परिसर से नहीं हटी। सीबीआई टीम को लीड कर रहे डीआईजी खुद सभी घटनाक्रम की निगरानी कर रहे थे। उनकी देखरेख में बालिका गृह के कार्यालय और अन्य स्थानों के भी ताले तोड़े गये। डीआईजी ने जिला एफएसएल के अधिकारियों और टीम से बात की। 

Share This News :