Home > देश विदेश ,
15 अगस्त से राजधानी समेत 67 ट्रेनों के समय में होगा बदलाव

रेलमंत्री द्वारा यात्री सुरक्षा को गंभीरता से लिए जाने के बाद ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए रेल पटरी में सुधार कार्य शुरू कर दिए गए। पूर्वी रेलवे ने पटरी में सुधार कार्य को तेजी से मुकम्मल कर राजधानी समेत 67 ट्रेनों के संचालन समय में कटौती कर दी। ट्रेनों की नई समय सारणी को 15 अगस्त से लागू कर दिया जाएगा।

रेलवे की इस पहल से लंबी दूरी के यात्रियों के साथ ही हावड़ा और सियालदह के दैनिक यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। हालांकि, कुछ ट्रेनों के संचालन के समय को बढ़ाया भी गया है।

हावड़ा से रवाना होने वाली इन ट्रेनों के समय में होगा परिवर्तन-

-12301 राजधानी एक्सप्रेस, 12321 मुंबई मेल, 12307 जोधपुर एक्सप्रेस (15 अगस्त से),

-22511 कामाख्या एक्सप्रेस (16 अगस्त से),

-12303 पूर्वा एक्सप्रेस (17 अगस्त से),

-15721 न्यू जलपाइगुड़ी (18 अगस्त से),

-13063 बालुरघाट एक्सप्रेस (20 अगस्त से)

15711 कटिहार एक्सप्रेस (21 अगस्त से)

इन ट्रेनों के संचालन समय समय में 5-5 मिनट की कटौती की गई है। पूर्वी रेलवे में पटरियों के दुरुस्त होने से ट्रेनों की गति में भी इजाफा होगा।

Share This News :