Homeअपना शहर ,slider news,
गड्डम -गड्डा सड़कें ,कचरे के ढेर -जल भराव की समस्या यह है नगरीय प्रशासन मंत्री का शहर

ग्वालियर शहर देश और प्रदेश की राजनीति में लम्बे अर्शे से निर्णायक भूमिका में रहता है .यह भी पहला मौका नहीं की इस शहर से राज्य की बीजेपी सरकार में तीन -तीन केबिनेट मंत्री हैं .फिर भी यह शहर विकास के लिए तड़फ और कराह रहा है .पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के शहरों को स्मार्ट बनाने का एक विजन दिया ,मगर यह शहर स्मार्ट सिटी के नक़्शे पर कोई खास स्थान नहीं बना पाया है .शहर की गड्डम -गड्डा सड़के ,जगह -जगह लगे कचरे के ढेर हमारे कार्य ब्यबस्था की पोल खोलते हैं .थोड़ी सी बारिश में जल भराव इतना हो जाता है की लोगों भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है .खास बात यह है की इस शहर से ही श्रीमती माया सिंह प्रदेश की नगरीय प्रशासन मंत्री हैं और उन्होंने कभी भी शहर का भृमण नहीं किया और यह भी न देखा की शहर के बास्तबिक हालत क्या हैं .अगर औचक निरीक्छण करें तो हकीकत पता चलेगी .अभी तो जहां अफसर ले जाते हैं ,बहां चली जातीं हैं .ऊँगली दिखाकर फोटो खिंचबाये और हो गया निरीक्छण .इस आलम के चलते शहर का विकास हो पायेगा . 

 à¤à¤• साथ कभी नहीं बैठे बीजेपी नेता ;शहर विकास को गति देने के लिए बीजेपी नेता कभी एक साथ नहीं बैठे .नेताओं की आपसी गुटबाजी का लाभ चापलूस अफसर  उठा रहे हैं .जितना यह शहर राजनितिक रूप से पाबरफुल है ,विकास में उतना ही पिछड़ा हुआ है .  à¤šà¥‡à¤®à¥à¤µà¤° ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष रहे विष्णु गर्ग ने एक बार कहा था की ग्वालियर गांव से भी बदतर है .

 

Share This News :