Home > देश विदेश ,
हेलिकॉप्टर हादसे में 18 की मौत, टेक ऑफ के बाद हुआ क्रैश

  रूस में हुए एक हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार हादसा साइबेरिया में हुआ है। यहां के क्रास्नोयार्क इलाके में शनिवार सुबह एक हेलिकॉप्टर एमआई-8 उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने कहा कि हेलिकॉप्टर एमआई-8 इगराका शहर से 180 किमी दूर सुबह 10.20 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। à¤‡à¤¸ हादसे में 15 यात्री और तीन क्रू मेंबर मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि इस हेलिकॉप्टर में कुछ कामगारों को तेल के कुंए तक ले जाया जा रहा था। लेकिन, टेक ऑफ होते ही ये क्रैश हो गया। फिलहाल इस हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है।

Share This News :